लिखना मना नहीं है (ग़ज़ल) – LIKHANA MANA NAHI HAI (YOU ARE ALLOWED TO WRITE)


कागज ख़राब है तो भी लिखना मना नहीं है
मैली किताब है तो भी लिखना मना नहीं है

लिखनेसे दिल भरेगा सदियोंसे लिख रहीं हूँ
मुरझा गुलाब है तो भी लिखना मना नहीं है

साकी खड़ी है कबसे हाथोमे जाम लेकर
स्याही शराब है तो भी लिखना मना नहीं है

हम है दिवाने आपके क्या आपभी हमारे
कुछ भी जवाब है तो भी लिखना मना नहीं है

मैं खुद खुदासे मिलकर चाहूंगी ये बताना
पहना नकाब है तो भी लिखना मना नहीं है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.